
Shukra Gochar 2026: धनिष्ठा नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, बदल जाएगी 3 राशियों की तकदीर!
AajTak
Venus Transit Rashifal Shukra Gochar:ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, विलासिता, कला, रिश्तों और भौतिक सुखों का प्रमुख कारक माना जाता है. जब शुक्र किसी नए नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के निजी जीवन से लेकर आर्थिक और सामाजिक स्थिति तक देखने को मिलता है.
Venus Transit Rashifal Shukra Gochar: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में केवल धन और वैभव ही नहीं, बल्कि प्रेम, सौंदर्य, कला, रिश्तों और सुख-सुविधाओं का भी कारक माना जाता है. जब शुक्र अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर व्यक्ति के जीवन के कई पहलुओं पर साफ तौर पर दिखाई देता है. शुक्र ग्रह मकर राशि में रहते हुए धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं, ऐसे में शुक्र और मंगल का यह संयोग ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और भौतिक सुखों को नया आयाम दे सकता है. शुक्र 11 फरवरी की सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का धनिष्ठा नक्षत्र गोचर आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं. करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें नए सौदे और साझेदारी से लाभ हो सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं .
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर रिश्तों और साझेदारी के मामलों में बेहद शुभ साबित हो सकता है. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना और मान-सम्मान मिल सकता है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी. विलासिता से जुड़ी चीजों पर खर्च करने का अवसर मिलेगा. कला, फैशन, मीडिया या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास तौर पर लाभकारी रहेगा.
कन्या राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










