
Shukra Gochar 2023: शुक्र आज कुंभ राशि में करेंगे गोचर, इन जातकों को रहना होगा सावधान
AajTak
Shukra Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह को सुख सुविधाओं का ग्रह माना जाता है. आज शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. साथ ही कुंभ राशि में 17 जनवरी से शनि विराजमान है. शुक्र के इस राशि परिवर्तन से कुछ जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और कुछ राशियों को नकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. आइए जानते हैं कि शुक्र के इस गोचर से किन राशियों को नुकसान हो सकता है.
Shukra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है. शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं का कारक कहा जाता है. शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को धन लाभ प्राप्त होता है. शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशियों के स्वामी हैं. यह मीन राशि में अपनी उच्च राशि में तथा कन्या राशि में अपनी नीच राशि में स्थित माने जाते हैं. वहीं शुक्र ग्रह का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, जो सभी राशियों को प्रभावित करता है.
शुक्र का गोचर हर 23 दिन में होता है. वहीं, शुक्र देव 22 जनवरी यानी आज शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. पंडित अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक शुक्र देव आज शाम 04 बजकर 54 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. 17 जनवरी को शनि का गोचर भी कुंभ राशि में ही हुआ था. इस राशि परिवर्तन से शुक्र और शनि के एक संयोग का निर्माण भी हो रहा है. आइए जानते हैं कि शुक्र के इस गोचर से किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
1. कर्क
कर्क राशि वालों के अष्टम भाव में शुक्र देव गोचर करेंगे. इस दौरान आपको सेहत का ख्याल रखना होगा. यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान आपको व्यवसाय में मेहनत करके अपने व्यवसाय के दायरे को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. इस दौरान अपने दांपत्य जीवन या फिर व्यवसाय को लेकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान लिया गया निर्णय गलत दिशा में भी जा सकता है जो आपको परेशानी दे सकता है. इस वक्त खर्चों में वृद्धि हो सकती है.
2. तुला
शुक्र तुला राशि के पांचवे भाव में गोचर करेंगे. इस गोचर से तुला राशि वालों को बिजनेस में नुकसान हो सकता है. यह समय किसी बीमारी का संकेत दे रहा है इसलिए आपको सतर्क और सावधान रहना चाहिए. यदि कोई समस्या पहले से चली आ रही है तो उसके बढ़ने की संभावना बन सकती है इसलिए समय रहते मेडिकल उपचार पर ध्यान दें और किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आप परेशानी में आ सकते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












