
Shrikant Tyagi की पत्नी अनु ने कहा- हमें सांसद महेश शर्मा से खतरा, सामने आया Video
AajTak
श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने वीडियो के जरिए सांसद महेश शर्मा से खतरा होने की बात कही है. वीडियो में अनु कहती दिख रही हैं कि सांसद महेश शर्मा हमारे समाज में विभाजन करने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि श्रीकांत त्यागी फिलहाल जेल में बंद है.
जेल में बंद श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की पत्नी अनु त्यागी (Anu Tyagi) ने वीडियो जारी किया है. अनु त्यागी ने कहा है कि पिछले डेढ़ महीने से मुझे, मेरे पति और मेरे परिवार को किस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है. हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है. गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा नहीं चाहते कि मेरे पति जेल से बाहर निकलें. हमें महेश शर्मा से खतरा है. देखें Video:-
वीडियो में अनु त्यागी कहती नजर आ रही हैं, ''सांसद महेश शर्मा चाहते हैं कि हमारे समाज में विभाजन हो जाए, लेकिन मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि विनय त्यागी से हमें कोई खतरा नहीं है. मेरे पति और विनय त्यागी के बीच अगर कोई विवाद है तो इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. यदि ऐसा कोई विवाद है मेरे पति ( श्रीकांत त्यागी ) जेल से वापस आकर विनय त्यागी से मिलेंगे और इस विवाद को खत्म किया जाएगा.''
अनु त्यागी ने यह भी कहा, पिछले डेढ़ महीने से मुझे, मेरे पति और मेरे परिवार को किस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है. हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है. गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा नहीं चाहते कि मेरे पति जेल से बाहर निकलें. हमें महेश शर्मा से खतरा है.
पहले बताया था विनय त्यागी से खतरा
पहले अनु त्यागी ने जले में अपने पति श्रीकांत त्यागी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विनय त्यागी और उसके शूटरों से जान का खतरा बताया था. उन्होंने जिला न्यायालय में याचिका देकर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर वज्र वाहन में 21 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में पेशी पर लाने की याचिका की थी. इस पर कोर्ट ने जेल मैनुअल के हिसाब से सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था.
क्या है पूरा मामला

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












