
Shravan Purnima 2025: श्रावण मास की पूर्णिमा है आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Shravan Purnima 2025: 9 अगस्त 2025 यानी आज श्रावण पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है. यह पूर्णिमा भगवान विष्णु और चंद्र देव को समर्पित है. इस शुभ दिन पर भक्त सत्यनारायण व्रत और सत्यनारायण पूजा करते हैं. भगवान सत्यनारायण भगवान विष्णु का ही एक रूप हैं.
Shravan Purnima 2025: पूर्णिमा हिंदू पंचांग के सबसे शुभ दिनों में से एक है. एक साल में 12 पूर्णिमा आती हैं. जिसमें से एक है श्रावण पूर्णिमा, जो श्रावण मास में आती है. यह पूर्णिमा भगवान विष्णु और चंद्र देव को समर्पित है, लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह श्रावण पूर्णिमा है, इसलिए यह भगवान शिव को भी समर्पित होगी क्योंकि इसी दिन से सावन माह समाप्त होने जा रहा है. श्रावण पूर्णिमा इस बार 9 अगस्त 2025 यानी आज मनाई जा रही है. साथ ही, यह पूर्णिमा शनिवार के दिन है इसलिए इसे शनि पूर्णिमा के नाम से भी जाना जा रहा है.
श्रावण पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Shravan Purnima 2025 Shubh Muhurat)
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त यानी कल दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 9 अगस्त यानी आज दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय की टाइमिंग- 9 अगस्त यानी आज शाम 7 बजकर 21 मिनट पर होगा.
श्रावण पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त (Shravan Purnima 2025 Snan Daan Muhurat)
श्रावण पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान का पवित्र कार्य किया जाता है. ब्रह्म मुहूर्त इस दिन सुबह 4 बजकर 22 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन सुबह 5 बजकर 04 मिनट पर होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











