
Shraddha Murder: 'श्रद्धा से पैसे ऐंठता था आफताब, जानबूझकर रखा परिवार से दूर', शिवसेना नेता का दावा
AajTak
शिवसेना नेता नीलम गोरहे श्रद्धा के पिता विकास से मिलीं. मुलाकात के दौरान विकास ने नीलम गोरहे को आपबीति बताई. नीलम के मुताबिक, विकास ने कहा कि आफताब उनकी बेटी को जानबूझकर परिवार से दूर रखता था और उससे पैसे भी ऐंठता था.
दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. हर तरफ लोगों में गुस्सा है. इस बीच कुछ राजनेता श्रद्धा के परिवार से भी मिलने पहुंच रहे हैं. गुरुवार को उद्धव गुट की नेता नीलम गोरहे भी श्रद्धा के पिता से मिलीं. मुलाकात के बाद नीलम गोरहे ने बड़ा आरोप लगाया.
नीलम गोरहे के मुताबिक, श्रद्धा के पिता विकास ने आरोपी और लिव-इन पार्टनर आफताब पर गंभीर आरोप लगाए. नीलम गोरहे बोलीं कि श्रद्धा के पिता ने बताया कि आफताब उनकी बेटी का फायदा उठाता था और उससे (श्रद्धा) ज्यादा से ज्यादा पैसे ऐंठने की कोशिश में रहता था. नीलम गोरहे ने आगे कहा कि विकास के मुताबिक, आफताब श्रद्धा को उसके परिवार से दूर करने की कोशिशों में लगा था.
पिता के सामने आफताब ने कबूली थी हत्या की बात
श्रद्धा के पिता विकास ने इससे पहले आजतक से बातचीत में दावा किया था कि आफताब ने उनके सामने हत्या की बात कबूली थी. तब विकास ने कहा था कि आफताब ने मेरे सामने कबूल किया कि मैंने श्रद्धा को मार दिया, वो बहुत नॉर्मल था और सब बता रहा था. वह बोले कि उसने श्रद्धा का गला दबाया, उसके टुकड़े किए और फेंक दिया.
हालांकि, तब पिता ने कहा था कि जब तक डेथ रिपोर्ट नहीं आयेगी तब तक यकीन नहीं होगा की श्रद्धा मार गई, क्योंकि एक महीने तक मुंबई पुलिस के सामने उसने कहा की श्रद्धा यह बोलकर कहीं चली गई है कि वो खुद अकेले रह सकती है. लेकिन अब दिल्ली पुलिस मेरे सामने आफताब को लेकर आई थी और मेरे सामने आफताब ने कहा कि मैंने श्रद्धा का मर्डर कर दिया है.
श्रद्धा के पिता को जब उस कमरे में दिल्ली पुलिस आफताब के साथ लेकर गई थी तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था, सारे कपड़े बिखरे हुए थे, कमरे में फ्रिज रखा हुआ था और आफताब बता रहा था की कैसे उसने श्रद्धा को मारा और फ्रिज दिखाकर कहा की इसमें बॉडी रख दी थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










