
Shoaib Akhtar Exclusive: 'विराट को कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा', पूर्व PAK गेंदबाज का बयान
AajTak
Shoaib Akhtar Exclusive: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर बड़ी बात कही है. अख्तर ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा कि कोहली के खिलाफ एक लॉबी बन गई थी, जिसके चलते विराट कप्तानी छोड़ने को मजबूर हुए.
Shoaib Akhtar Exclusive: विराट कोहली ने कुछ दिनों पहले टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. विराट के इस फैसले से क्रिकेट फैंस दंग रह गए थे. फैसले के बाद विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में बतौर बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. यहां तक कि आईपीएल में भी कोहली विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर भाग लेंगे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












