
Shiv Shastri Balboa trailer: 8 साल से चार दीवारी में बंद नीना गुप्ता को क्या इंडिया वापस भेज पाएंगे शिव शास्त्री?
AajTak
ट्रेलर की शुरुआत होती है अनुपम खेर यानी शिव शास्त्री के फोटो खिंचवाने से. यह अमेरिका अपने बेटे के पास कुछ समय को रहने के लिए आते हैं. पासपोर्ट पर इनका फोटो देखकर स्वागत किया जाता है. इसके बाद टीवी न्यूज चैनल पर इनका परिचय देते हुए कहा जाता है कि यह भारत के बॉक्सर तो नहीं बन सके, लेकिन इन्होंने भारत को कई बॉक्सर्स जरूर दिए हैं.
पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब अनुपम खेर और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी हमें देखने को मिलेगी. मजेदार बात इसमें यह है कि दोनों ही उम्रदराज एक्टर्स हैं और फिल्म के लीड हीरो-हीरोइन भी. कहना गलत नहीं होगा कि दोनों अपनी आने वाली फिल्म से कई स्टीरियोटाइप्स तोड़ते नजर आने वाले हैं. रुकिए, पहले फिल्म का नाम तो जान लीजिए. तो फिल्म का नाम है 'शिव शास्त्री बलबोआ'. फिल्म में नरगिस फाखरी और जुगल हंसराज भी नजर आने वाले हैं. लेकिन कहानी तो नीना और अनुपम के ईर्द-गिर्द ही घूमती दिखेगी.
रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें एक सबसे जबरदस्त बात यह है कि अनुपम खेर इसमें अपने सबसे अलग और अतरंगी अंदाज में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर की शुरुआत होती है अनुपम खेर यानी शिव शास्त्री के फोटो खिंचवाने से. यह अमेरिका अपने बेटे के पास कुछ समय को रहने के लिए आते हैं. पासपोर्ट पर इनका फोटो देखकर स्वागत किया जाता है. इसके बाद टीवी न्यूज चैनल पर इनका परिचय देते हुए कहा जाता है कि यह भारत के बॉक्सर तो नहीं बन सके, लेकिन इन्होंने भारत को कई बॉक्सर्स जरूर दिए हैं.
शिव शास्त्री उर्फ अनुपम खेर, अमेरिका पहुंचकर अपने पोते को इन्हीं बॉक्सिंग ग्लव्ज से रूबरू कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसे कोई दिलचस्पी नहीं होती. वह 'रॉकी' फिल्म के रॉकी (सिल्वेस्टर स्टैलन) से मिलने की इच्छा रखते हैं. दरअसल, यही लाल रंग के ग्लव्ज पहनकर रॉकी ने बॉक्सिंग की थी और देश का नाम गर्व से ऊंचा किया था. इसी बीच शिव शास्त्री को मिलती हैं नीना गुप्ता. नीना बताती हैं कि वह हैदराबाद से हैं और चार साल से चार दीवारी में बंद हैं. भारत वापस जाना चाहती हैं. शिव शास्त्री, नीना से वादा करते हैं कि वह उन्हें भारत की फ्लाइट में वापस बिठाकर ही सांस लेंगे. नीना का पहला वह विजा लगवाते हैं और उनकी भारत लौटने में मदद करते नजर आते हैं.
और अचानक से आता है फिल्म में ट्विस्ट. नीना का विजा और पासपोर्ट दोनों अमेरिका में चोरी हो जाते हैं. वह रोने लगती हैं, लेकिन शिव शास्त्री हार नहीं मानते. नीना को वापस भारत भेजना का ठान लेते हैं. अब आगे फिल्म में क्या-क्या कारनामे होते हैं और शिव शास्त्री रियल लाइफ में किस तरह बॉक्सर बनते हैं, यह देखना दिलचस्प होने वाला है. फिल्म बहुत बड़े बजट में नहीं बनी है, लेकिन ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म कहीं न कहीं एंटरटेनिंग जरूर होने वाली है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











