
Shiv Puja: भगवान शिव की इस पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, मिलता है सुख-समृद्धि का वरदान
ABP News
Shiv Puja Tips: भगवान शिव की पूजा अत्यंत सरल मानी जाती है. भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. सिर्फ एक मात्र लोटा जल अर्पित करने से ही भगवान शिव की कृपा पाई जा सकती है.
Shiv Puja Tips: हिंदू धर्म में भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा अत्यंत सरल मानी जाती है. भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. सिर्फ एक मात्र लोटा जल अर्पित करने से ही भगवान शिव की कृपा पाई जा सकती है. वैसे तो महादेव को प्रसन्न करने के लिए किसी भी दिन उनकी पूजा की जा सकती है. लेकिन प्रदोष व्रत और सोमवार का दिन शिव पूजा (Monday Shiva Puja) के लिए खास होता है.
मान्यता है कि इन दिनों शिव की अराधना करने से भोलेशंकर की विशेष कृपा पाई जा सकती है. आइए जानते हैं शिव पूजा से जुड़े सरल और प्रभावी उपाय, जिन्हें जुड़ते ही जीवन का बड़े से बड़ा कष्ट दूर हो जाता है.













