
Shashi Tharoor ने उड़ाया The Kashmir Files का मजाक, Vivek Agnihotri बोले, 'सुनंदा पुष्कर की खातिर...माफी मांगे'
AajTak
फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर एक बार फिर बवाल हो गया है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मूवी पर तंज कसा है. उन्होंने फिल्म की आड़ में बीजेपी पर निशाना साधा है. शशि थरूर के इन ट्वीट्स का जवाब देने में मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी देर नहीं लगाई. जानें थरूर और विवेक अग्निहोत्री के बीच क्या ट्विटर वॉर हुई.
फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर नॉनस्टॉप सियासत जारी है. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म जबसे रिलीज हुई है सुर्खियों में बनी हुई है. किसी ने फिल्म को प्रोपगेंडा बताया तो किसी ने मनगढ़ंत. अब एक बार फिर द कश्मीर फाइल्स को लेकर दो दिग्गज हस्तियां आमने सामने खड़ी हैं. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच ट्वविटर वॉर छिड़ी हुई है.
शशि थरूर का 'द कश्मीर फाइल्स' पर अटैक
ये सारा विवाद शुरू हुआ जब फिल्म द कश्मीर फाइल्स को सिंगापुर में बैन करने की खबर आई. वजह बताई गई कि द कश्मीर फाइल्स में मुस्लिमों का एक पहलू दिखाया गया है. मूवी को उत्तेजक बताया गया. सिंगापुर के चैनल न्यूज एशिया का आर्टिकल शेयर करते हुए शशि थरूर ने ट्वीट में लिखा- भारत की रूलिंग पार्टी के द्वारा प्रमोट की गई फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिंगापुर में बैन कर दी गई है. इस ट्वीट से थरूर का निशाना बीजेपी की तरफ था.
'हिंदी फिल्में कर टाइम बर्बाद नहीं करना चाहता', साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu बोले- बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता
विवेक अग्निहोत्री ने दिया शशि थरूर को जवाब
इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने भी शशि थरूर के कमेंट का जवाब देने में देर नहीं लगाई. उन्होंने नेता को उनकी भाषा में जवाब देते हुए लिखा- प्यारे fopdoodle (stupid), gnashnab (हमेशा शिकायत करने वाला), सिंगापुर दुनिया का सबसे regressive (पिछड़ा) सेंसर है. इसने तो The Last Temptations of Jesus को भी बैन कर दिया था. यहां तक कि एक रोमांटिक फिल्म The Leela Hotel Files को भी बैन किया जाएगा. प्लीज कश्मीरी हिंदू नरसंहार का मजाक उड़ाना बंद करें.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











