
Share Market Crash: खुलते ही बाजार हुआ धड़ाम, इन्वेस्टर्स में मचा कोहराम...LIC 3% से ज्यादा डाउन
AajTak
इससे पहले शुक्रवार को भी घरेलू बाजार में भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली थी. बीएसई सेंसेक्स 1,016.84 अंक (1.84 फीसदी) गिरकर 54,303.44 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 54,205.99 अंक तक गिर गया था.
Stock Market Crash Today: पिछले कुछ महीने से बिकवाली की मार झेल रहे शेयर बाजार (Share Market) के बुरे दिन समाप्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं. भारी गिरावट के साथ पिछला सप्ताह समाप्त करने के बाद आज सोमवार को भी इन्वेस्टर्स को कोई राहत मिलने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. ग्लोबल प्रेशर (Global Pressure) और अन्य फैक्टर्स के कारण सप्ताह के पहले दिन सेशन शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) व एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों औंधे मुंह गिर गए और 2-2 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में चले गए.
प्री-ओपन से ही भारी-भरकम गिरावट
आज कारोबार शुरू होने से पहले बाजार प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में ही भारी नुकसान में था. सेशन शुरू होने से पहले बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट में था. निफ्टी भी प्री-ओपन में 2 फीसदी गिरा हुआ था. सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) भी जबरदस्त गिरा हुआ था. जैसे ही सेशन ओपन हुआ, बाजार की गिरावट और बढ़ गई. सेंसेक्स करीब 1200 अंक गिरकर खुला. सुबह के 09:20 बजे तक सेंसेक्स 53 हजार अंक से भी नीचे आ चुका था और करीब 1400 अंक के नुकसान के साथ ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी 380 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ 15,830 अंक से नीचे आ चुका था.
बुरा साबित हुआ था पिछला सप्ताह
इससे पहले शुक्रवार को भी घरेलू बाजार में भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली थी. बीएसई सेंसेक्स 1,016.84 अंक (1.84 फीसदी) गिरकर 54,303.44 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 54,205.99 अंक तक गिर गया था. एनएसई निफ्टी भी इसी तर्ज पर 276.30 अंक (1.68 फीसदी) के भारी नुकसान के साथ 16,201.80 अंक पर बंद हुआ था. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 1,233.22 अंक (2.22 फीसदी) के और निफ्टी 268.60 अंक (1.63 फीसदी) के नुकसान में रहा था.
LIC Stock पर इन्वेस्टर्स की निगाहें

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






