
Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद
AajTak
Shardiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान मां दुर्गा की मूर्ति घर या मंदिरों में स्थापित की जाती है और 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्र आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और नवमी तिथि तक मनाई जाती है.
Shardiya Navratri 2025: इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. शारदीय नवरात्र को सबसे नवरात्र में से एक मानी जाती है. नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और उनके नाम का जयकारा लगाया जाता है.
नवरात्र के इन शुभ दिनों में भक्त माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए तरह तरह के उपाय करते हैं. माना जाता है कि इन उपायों को करने से जातक ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है. साथ ही, नवरात्र के इन 9 दिनों में कुछ ऐसी चीजें, जिनसे मां दुर्गा के उपाय करना बहुत ही शुभ माना जाता है और ग्रह-नक्षत्रों का भी शुभ प्रभाव मिलता है. जिसमें शामिल हैं- लौंग, सुपारी, हल्दी, पान के पत्ते और नारियल.
1. लौंग
नवरात्र में मां दुर्गा को अर्पित करने वाली सबसे पहली चीज है लौंग. पूजा में लौंग का बड़ा महत्व है. अगर आप अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो अपनी उम्र के बराबर लौंग लेकर उसे काले या लाल धागे में पिरोकर माला बना लें. नवरात्र में किसी भी दिन इस माला को माता दुर्गा को अर्पित करें और प्रार्थना करें. करीब 1 से 3 महीने के अंदर आपकी मनोकामना पूरी होने की संभावना होती है. मनोकामना पूरी हो जाने पर उस माला को जल में प्रवाहित करें या जमीन में दबा दें.
2. सुपारी
नवरात्र की पूजा में सुपारी भी खास होती है. नवरात्र में एक संपूर्ण सुपारी लें, उसके चारों ओर सिंदूर लगाकर पीले कपड़े में बांधें और माता दुर्गा को अर्पित करें. इससे शीघ्र विवाह का वरदान मिलता है. विवाह के बाद भी इस सुपारी को अपने पास रखना चाहिए, इससे वैवाहिक जीवन बेहतर होता है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











