
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, मां लक्ष्मी बना देंगी धनवान
AajTak
Sharad Purnima 2025: हर वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और उसके बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में खीर रखते हैं. माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात आसमान से अमृत की बूंदें गिरती हैं.
Sharad Purnima 2025: इस बार शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर यानी कल मनाई जाएगी. शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा और अश्विन पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस दिन चांद अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है और इसी कारण इस रात की चांदनी को अमृत सामान माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन अगर तुलसी माता की पूजा या तुलसी से जुड़े कुछ उपाय किए जाए तो सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य दोनों में बढ़ोतरी होती है. इस दिन तुलसी माता बहुत ही पूजनीय मानी जाती है क्योंकि तुलसी में खुद लक्ष्मी जी का वास होता है. तो चलिए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन तुलसी से जुड़े कौन से उपाय करने चाहिए.
1. तुलसी के पास दीपक जलाएं
शरद पूर्णिमा की रात को चांद निकलने के बाद तुलसी के पौधे के पास घी या तिल के तेल का दीपक जरूर जलाएं. इससे घर में बरकत बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है.
2. तुलसी की परिक्रमा करें
शरद पूर्णिमा की रात को तुलसी के पौधे की 7 या 11 बार परिक्रमा करें. इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इसके बाद तुलसी के आगे हाथ जोड़कर 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें.
3. तुलसी के नीचे रखें सिक्का

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












