
Shankaracharya Swaroopanand Death: नहीं रहे शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद, 99 वर्ष की उम्र में निधन
AajTak
शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य थे. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में उन्होंने आखिरी सांस ली. बता दें कि कुछ दिन पहले ही स्वरुपानंद सरस्वती ने अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था, जिसमें एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी. स्वरुपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












