Shani Dhaiya 2026: साल 2026 में सिंह-धनु राशि वालों को शनि ढैय्या से मिलेगी राहत! शुरू होगा गोल्डन टाइम
AajTak
Shani Dhaiya 2026: शनि देव कर्मों के न्यायाधीश हैं और ढैय्या के दौरान मेहनत, अनुशासन और धैर्य की परीक्षा लेते हैं. इस दौरान यानी साल 2026 में शनि की ढैय्या सिंह और धनु राशि पर चल रही है. तो आइए जानते हैं कि साल 2026 से इन राशियों पर ढैय्या समाप्त होगी या नहीं.
Shani dhaiya 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि ढैय्या को लोग डर और परेशानी से जोड़कर देखते हैं, जबकि वास्तविकता इससे थोड़ी अलग है. शनि देव को कर्मों का न्यायाधीश माना गया है. ढैय्या के दौरान वे व्यक्ति की मेहनत, अनुशासन और धैर्य की परीक्षा लेते हैं. जो लोग इस दौर में सही आचरण और ईमानदार प्रयास करते हैं, उन्हें शनि देव जाते-जाते अच्छे परिणाम भी अवश्य देते हैं.
यह भी जरूरी नहीं कि शनि ढैय्या हर किसी के लिए कष्टकारी ही हो. यदि जन्मकुंडली में शनि मजबूत स्थिति में हों, तो यही ढैय्या जीवन को नई दिशा देने का काम भी करती है. फिलहाल सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि ढैय्या चल रही है. ऐसे में सभी की नजर इस बात पर है कि नए साल 2026 में क्या इन राशियों को राहत मिलेगी या नहीं.
सिंह राशि को शनि ढैय्या से कब मिलेगी राहत?
सिंह राशि वालों को शनि की ढैय्या से राहत 3 जून 2027 को मिलेगी. हालांकि, यह राहत स्थायी नहीं होगी, क्योंकि 20 अक्टूबर 2027 से शनि ढैय्या एक बार फिर प्रभावी हो जाएगी और यह स्थिति 23 फरवरी 2028 तक बनी रहेगी. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को शनि ढैय्या से पूरी तरह छुटकारा 23 फरवरी 2028 को ही मिलेगा.
धनु राशि को शनि ढैय्या से राहत कब मिलेगी?
धनु राशि वालों की स्थिति भी सिंह राशि के समान ही रहेगी. इन्हें भी शनि ढैय्या से पूर्ण राहत 23 फरवरी 2028 को प्राप्त होगी. तब तक धैर्य बनाए रखना और सोच-समझकर फैसले लेना बेहद जरूरी रहेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










