
Shani Dahiya Rashifal: शनि ढैय्या की मार झेल रही राशियों के लिए गुड न्यूज! 6 फरवरी से शुरू गोल्डन फेज
AajTak
Shani Dahiya Rashifal: जब शनि किसी व्यक्ति की राशि से चौथे या आठवें भाव में गोचर करता है, तो उसे शनि की ढैय्या कहा जाता है. यह स्थिति करीब ढाई साल तक रहती है. इस दौरान व्यक्ति को मेहनत ज़्यादा करनी पड़ती है और परिणाम देर से मिलते हैं. लेकिन फरवरी का महीना ऐसी राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है.
Shani Dhaiya 2026:शनि ढैय्या को अक्सर मुश्किलों और बाधाओं का दौर माना जाता है, लेकिन हर बार इसका असर नकारात्मक ही हो ऐसा जरूरी नहीं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ढैय्या कई बार व्यक्ति को मेहनत का पूरा फल भी देती है. खासकर जब ग्रहों की चाल अनुकूल हो, तो यह समय तरक्की, धन लाभ और सफलता के नए रास्ते खोल देता है. फरवरी महीने में होने वाले बड़े ग्रह परिवर्तन शनि ढैय्या से गुजर रही कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाले हैं. इन राशियों के जीवन में अब संघर्ष नहीं, बल्कि सफलता की एंट्री होने जा रही है.
इन राशियों के लिए शुरू होगा ‘गोल्डन पीरियड’
फरवरी का महीना धनु और सिंह राशि वालों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है. भले ही इन राशियों पर शनि ढैय्या चल रही हो, लेकिन ग्रहों की चाल में होने वाले सकारात्मक बदलाव इनके जीवन में धन, सम्मान और प्रगति के नए अवसर लेकर आ रहे हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए फरवरी का महीना राहत और सफलता लेकर आएगा. शनि ढैय्या के बावजूद इस समय भाग्य आपका पूरा साथ देगा. आर्थिक स्थिति में अचानक मजबूती आएगी, धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से रफ्तार पकड़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के संकेत भी हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी. कुल मिलाकर यह समय आपकी मेहनत को रंग लाने वाला रहेगा.
सिंह राशि (Leo)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










