
Shani Budh Yuti 2026: मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू
AajTak
बुध 11 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर 30 अप्रैल तक वहीं रहेंगे. इस राशि में शनि पहले से मौजूद हैं. ऐसे में करीब 30 साल बाद मीन में शनि-बुध की युति बनेगी. ज्योतिष के अनुसार, यह संयोग खासकर तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा और आर्थिक लाभ देगा.
Shani Budh Yuti 2026: वाणी, व्यापार और बुद्धि के स्वामी बुध बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं. 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे और फिर 30 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे. मीन राशि में शनि पहले से विराजमान हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध और शनि की मीन राशि में युति पूरे 30 साल बाद होने जा रही है. मीन राशि में शनि-बुध की युति को तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जात रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि-बुध का मिलन कुछ राशियों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ दे सकता है.
वृषभ राशि वृषभ राशि के लिए शनि-बुध का गोचर शुभ, सकारात्मक संकेत दे रहा है. आपकी कमाई बढ़ सकती है. नौकरी-व्यापार में जबरदस्त उन्नति के योग हैं. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मनचाही जगह पर ट्रांसफर संभव है. आय-व्यय में बढ़िया संतुलन स्थापित करेंगे. इस अवधि में आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. पुराने रोगों से मुक्ति पाएंगे. प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा और छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं.
मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर उत्तम दिखाई दे रहा है. आय बढ़ाने के नए मौके आपको मिल सकते हैं. धन की सरलता से बचत कर पाएंगे. नौकरी बदलने या नई नौकरी मिलने के योग भी बन रहे हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. धन की आवक पहले से ज्यादा बेहतर रहेगी. रुपयों को लेकर चल रहा कोई विवाद दूर होगा. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. घर के सदस्यों से भी प्यार प्रेम बढ़ा हुआ रहेगा. अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा नहीं करेंगे.
मीन राशि मीन राशि वालों के लिए यह युति विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है. कार्यक्षेत्र में निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर फायदा देगा. मुनाफे की कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है. जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए वक्त अच्छा है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रेम व आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा के योग बनेंगे. भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. आपके द्वारा लिया गया प्रत्येक निर्णय इस समय बहुत कारगर साबित हो सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










