
Shani Asta In Meen Rashi 2026: होली के बाद मीन राशि में अस्त होंगे शनिदेव, इन 3 राशियों की बदल सकती है किस्मत
AajTak
Shani Asta In Meen Rashi 2026: मार्च 2026 में शनि देव 30 साल बाद मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. इस बदलाव से धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को नौकरी, धन लाभ और तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं.
Shani Asta In Meen Rashi 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है. शनि न्याय, अनुशासन और जिम्मेदारियों से जुड़ा ग्रह है, जिसका असर जीवन के कई अहम क्षेत्रों पर पड़ता है. ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह उम्र, रोग, संघर्ष, तकनीकी क्षेत्र, नौकरी, सेवक वर्ग, लोहा और तेल जैसे विषयों से जुड़ा होता है. जब भी शनि की चाल या स्थिति में बदलाव आता है, तो इन सभी क्षेत्रों में परिवर्तन देखने को मिलता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, होली के बाद 13 मार्च 2026 को शनिदेव शाम 7 बजकर 13 मिनट मीन राशि में अस्त होंगे. लगभग 30 साल बाद शनिदेव एक बड़ी स्थिति में परिवर्तन करने जा रहे हैं. शनि के अस्त होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय भाग्य खोलने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान नौकरी, धन और तरक्की से जुड़े नए मौके मिलने के संकेत हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए शनि का अस्त भौतिक सुखों में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है. इस दौरान घर, वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. पैसों से जुड़े अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को बेहतर ऑफर मिलने की संभावना है. अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. साथ ही इस समय माता के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हो सकते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना सकारात्मक परिणाम दे सकता है. इस समय आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. अचानक धन मिलने के योग बन सकते हैं और व्यापारियों को लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है. जो लोग पढ़ाने, बोलने, मीडिया, सेल्स या मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय खास रहेगा. आपकी बातों में असर बढ़ेगा और लोग आपकी सोच से प्रभावित होंगे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










