
Shani Asta 2026: 13 मार्च से अस्त होंगे शनि देव, इन 4 राशियों को साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी राहत
AajTak
Shani Asta 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 मार्च 2026 से शनि देव अस्त होने जा रहे हैं और यह स्थिति 21 अप्रैल तक रहेगी. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनि के अस्त होने से कुछ राशियों को साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिल सकती है. जानिए मेष, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि पर इसका क्या असर पड़ सकता है.
Shani Asta 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है. 13 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त अवस्था में रहेंगे. जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका प्रभाव कुछ समय के लिए कमजोर हो जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, इस दौरान कुछ राशियों को राहत और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. खासकर जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का असर चल रहा है, उन्हें थोड़ी राहत महसूस हो सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना राहत देने वाला माना जा रहा है. साढ़ेसाती का दबाव कुछ कम महसूस हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण करना आसान होगा और आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा. जो काम काफी समय से अटके हुए थे, उनमें भी अब गति आ सकती है. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी कमी देखने को मिल सकती है. विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और किसी बड़ी डील या नए प्रोजेक्ट की संभावना भी बन सकती है.
धनु राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











