
Shane Warne: विवादों के भी सबसे बड़े किंग थे शेन वॉर्न, स्कैंडल से बैन तक में रहे शामिल
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को थाईलैंड में निधन हो गया. 52 वर्षीय वॉर्न दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज में से एक थे. क्रिकेट मैदान के इतर वॉर्न पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे और उनका विवादों से गहरा नाता रहा.
ऑस्ट्रेलिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को थाईलैंड में निधन हो गया. 52 वर्षीय वॉर्न दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज में से एक थे. क्रिकेट मैदान के इतर वॉर्न पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे और उनका विवादों से गहरा नाता रहा. आइए जानते हैं शेन वॉर्न से जुड़े 10 विवादों के बारे में-
1. सट्टेबाज के साथ डील: वॉर्न अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं थे, जो इसमें पकड़े गए थे. साल 1994 में श्रीलंका टूर के दौरान वॉर्न और मार्क वॉ पर एक भारतीय सट्टेबाज के साथ सांठगांठ करने और पिच के विवरण एवं मौसम की स्थिति का खुलासा करने का आरोप लगाया गया था.
2. ड्रग टेस्ट में हुए फेल: 2003 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शेन वार्न का ड्रग टेस्ट हुआ था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे. शेन वॉर्न के यूरिन में मोडुरेटिक दवा पाई गई थी, जो तनाव एवं ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. पॉजिटिव पाए जाने के चलते उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












