
Shakib Al Hasan Farewell Test: शाकिब अल हसन की विदाई टेस्ट से कब होगी? आ गई तारीख, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच
AajTak
Shakib Al Hasan Last Test: बांग्लादेश के महान क्रिकेटरों में से एक रहे शाकिब अल हसन की दिल की बात बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मान ली है. शाकिब ने अपना आखिरी टेस्ट बांग्लादेश की घरती पर खेलने की जताई थी.
Shakib Al Hasan Last Test Match: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन घरेलू दर्शकों के सामने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे. शाकिब को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले मैच के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है. कानपुर में भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट से पहले शाकिब ने सााउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर अपना अंतिम टेस्ट खेलने की इच्छा जताई थी, बशर्ते बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम हो. इस दौरान शाकिब ने एक भावुक संदेश भी जारी किया था.
शाकिब पर एक छात्र की हत्या में शामिल होने का आरोप है, लेकिन घटना के समय बांग्लादेश का यह अनुभवी खिलाड़ी कनाडा में एक टी20 लीग में हिस्सा ले रहा था. BCB के नए अध्यक्ष फारूक अहमद ने शाकिब के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि बोर्ड कोई सुरक्षा एजेंसी नहीं है और वह उन्हें किसी तरह की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने कहा कि शाकिब को उनके राजनीतिक रुख के स्पष्ट होने के बाद सुरक्षा प्रदान की जाएगी. बदले में शाकिब ने बांग्लादेश में हुई उथलपुथल पर अपनी चुप्पी के लिए बिना शर्त माफी मांगी थी, बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से ही प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटा दिया गया था. वह देश छोड़कर चली गई थीं.
शाकिब ने 9 अक्टूबर केा फेसबुक पेज पर लिखा- सबसे पहले मैं उन सभी छात्रों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया, भेदभाव विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया और विद्रोह के दौरान शहीद या घायल हुए, कोई भी बलिदान किसी प्रियजन के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता है, कोई भी चीज किसी बच्चे या भाई को खोने के नुकसान को नहीं भर सकती है, आप में से जो लोग इस दौरान मेरी चुप्पी से आहत हुए हैं, मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूँ और ईमानदारीपूर्वक माफी मांगता हूं.
इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के फैन्स को अपना संदेश भी दिया- आप सभी जानते हैं कि मैं जल्द ही अपना आखिरी मैच खेलूंगा... मैं आप सभी के बीच अलविदा कहना चाहता हूं. विदाई के क्षणों में मैं उन लोगों से हाथ मिलाना चाहता हूं जिनकी तालियों ने मुझे बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया. मैं उन लोगों से मिलना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे अच्छा खेलने पर खुशी मनाई और जब मैं अच्छा नहीं खेला तो उनकी आंखों में आंसू आ गए. मुझे विश्वास है कि इस विदाई के मौके पर आप सभी मेरे साथ होंगे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










