
Sehore News: सिलेंडर का दाम बढ़ा तो चूल्हे पर मिड डे मील बनाने की मजबूरी, महिलाओं ने कहा- प्रशासन का ध्यान नहीं
ABP News
Sehore News: सीहोर में मिड डे मील भोजन परोसनेवाले स्वयं सहायता समूह पर भी महंगाई की मार पड़ गई है. गैस सिलेंडर का भाव बढ़ने से चूल्हों पर ही भोजन तैयार कर बच्चों तक पहुंचाना पड़ रहा है.
Sehore News: सीहोर में मिड डे मील भोजन परोसने वाले स्वयं सहायता समूह पर भी महंगाई की मार पड़ गई है. गैस सिलेंडर का भाव बढ़ने से चूल्हों पर ही भोजन तैयार कर बच्चों तक पहुंचाना पड़ रहा है. इसकी बानगी सरकारी स्कूल लालियाखेडी हरसपुर और जीवनताल में देखी जा सकती है. एबीपी न्यूज़ की टीम ने हरसपुर लालियाखेडी गांव पहुंचकर हकीकत जानने की कोशिश की. जांच पड़ताल के दौरान खुलासा हुआ कि गैस चूल्हे और सिलेंडर होने के बावजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चूल्हे पर भोजन बनाते हुए नजर आईं.
समूह की महिलाओं का कहना है गैस सिलेंडर का भाव 1000 होने से गैस नहीं भरा पाने में असमर्थ हैं क्योंकि शासन से गैस भरवाने की राशि नहीं मिली. इसलिए मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है. ये भी देखा गया कि स्कूल में दर्ज बच्चों के हिसाब से कम भोजन बन रहा था. इससे स्पष्ट होता है कि मिड डे मील बनाने के नाम पर भी गड़बड़ी हो रही है. समूह की महिला कांताबाई ने बताया कि चूल्हे में धुएं से आंखें खराब हो रही हैं लेकिन प्रशासन और सरकार का इस तरफ ध्यान नहीं है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












