
SCO Summit: PM Modi की कट्टरवाद पर दो टूक, Taliban की वकालत करते नजर आए Imran Khan
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दुनिया के सामने अफगानिस्तान की रणनीति को लेकर कई सुझाव रखे. वहीं आतंकवाद पर भारत की रणनीति साफ की. जिस वक्त मोदी आतंकिस्तान को लेकर निशाना साध रहे थे उस वक्त इमरान खान भी तजाकिस्तान में बैठकर मोदी की बातें सुन रहे थे. शंघाई सहयोग संगठन यानि SCO के मंच पर भारत ने एक बार फिर अफगानिस्तान का मुद्दा उठाया. अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के गठजोड़ पर बिना नाम लिए करारा प्रहार किया. जिस वक्त प्रधानमंत्री वीडियो कॉफेंसिंग के जरिए बोल रहे थे उस वक्त तजाकिस्तान में बैठे पाकिस्तानी पीएम इमरान खान सब कुछ सुन रहे थे. ये इमरान खान के उस एजेंडे पर प्रहार था जिसमें वो मुस्लिम मुल्क होने का हवाला देकर अपनी दुकान चलाते हैं. जिस पाकिस्तान के पास खुद का मुल्क चलाने के लिए पैसे नहीं हैं वो अफगानिस्तान के लिए दुनिया से पैसे मांग रहा है. लेकिन इमरान के इस ड्रामे पर उस वक्त तमाचा लगा जब तजाकिस्तान में शख्स ने इमरान के इरादों पर ऐसा शेर मारा कि इमरान खान शर्म से पानी पानी हो गए.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









