
SCO से आजतक Live: रिसेप्शन में स्वागत, कई मुद्दों पर बातचीत... मोदी-जिनपिंग की मीटिंग से भारत-चीन रिश्तों में नई गरमाहट
AajTak
तिआनजिन में SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात ने भारत-चीन संबंधों में नई उम्मीदें जगाईं. गलवान झड़प के बाद पहली बार हुई इस 50 मिनट की बैठक में सीमा विवाद पर समझौता, कैलाश मानसरोवर यात्रा और सीधी उड़ानों की बहाली पर सहमति बनी.
चीन के तिआनजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में रविवार को भारत और चीन के राष्ट्राध्यक्षों के बीच एक ऐतिहासिक मुलाकात ने दुनिया भर का ध्यान खींचा. जून 2020 के गलवान घाटी संघर्ष के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात ने न केवल सीमा विवाद पर समझौते की राह खोली, बल्कि दोनों देशों के बीच सहयोग की नई उम्मीदें भी जगाईं.
इस मुलाकात की अहमियत तब और बढ़ गई, जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों को टैरिफ के मुद्दे पर धमकी दी थी. ऐसे में SCO समिट में भारत और चीन का एक साथ आना वैश्विक मंच पर एक सशक्त संदेश देता है. गर्मजोशी के साथ दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए और भविष्य के लिए एक नई दिशा तय की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत और चीन के बीच सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों ने समझौता किया है. कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू हो रही हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'भारत-चीन के सहयोग से 2.8 अरब लोगों को फायदा होगा और यह पूरी मानवता के कल्याण का रास्ता खोलेगा. आपसी विश्वास और सम्मान के आधार पर हम रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.'
वहीं, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, 'चीन और भारत दो प्राचीन सभ्यताएं और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं. हम ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और अपने लोगों की भलाई के लिए सुधार लाने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाते हैं.' यह मुलाकात करीब 50 मिनट तक चली. पिछले साल कजान में दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद से वैश्विक परिदृश्य में कई बदलाव आए हैं.
बीते कुछ वर्षों में भारत और चीन के रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. ऐसे में यह SCO समिट दोनों देशों के रिश्तों को नए सिरे से दुनिया के सामने लाने में कामयाब रहा. दोनों देश अब एक साथ मिलकर न केवल एशिया, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए काम करने को तैयार हैं. यह मुलाकात 'ड्रैगन और हाथी' के एक साथ चलने की नई शुरुआत का प्रतीक है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










