
SCO समिट से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, इस्लामाबाद में हाई अलर्ट
AajTak
इस्लामाबाद में एससीओ सम्मेलन से पहले सख्त सुरक्षा लागू की गई है. सोमवार से तीन दिन के लिए स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर कल पाकिस्तान जाएंगे, जहां वह समिट में हिस्सा लेंगे.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार और बुधवार को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन से पहले सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार से तीन दिनों के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया है. इस दौरान स्कूल और बिजनेस बंद रहेंगे. इनके अलावा शहरभर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं.
एससीओ या शंघाई सहयोग संगठन को 2001 में सेंट्रल एशिया में सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा करने के लिए स्थापित किया गया था. इस संगठन में अब 9 देश हैं, जिनमें चीन, भारत, रूस और ईरान जैसे देश शामिल हैं. संगठन के वार्षिक समिट के लिए कई मुल्कों के प्रतिनिधि पाकिस्तान पहुंच गए हैं, जिनमें चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग भी शामिल हैं. उनके पहुंचने पर शहबाज शरीफ ने उनका स्वागत किया और उनके लिए खास व्यवस्थाएं की हैं.
यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद में सेना की तैनाती, प्रोटेस्ट-रैलियों पर बैन... SCO समिट के लिए पाकिस्तान में तैयारियां
विदेश मंत्री जयशंकर भी एससीओ समिट में करेंगे शिरकत
एससीओ समिट में चीन, रूस, बेलारूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री, ईरान के उपराष्ट्रपति और भारत के विदेश मंत्री शामिल होंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को ही पाकिस्तान जाएंगे, जहां वह एससीओ समिट में हिस्सा लेंगे और अन्य पाकिस्तानी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. भारत का स्टैंड क्लियर है, जो चाहता है कि पाकिस्तान को आतंकवाद पर लगाम लगानी चाहिए, और माना जा रहा है कि विदेश मंत्री के एजेंडे में यह मुद्दा अहम होगा.
समिट क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







