
SCO समिट से पहले भारत का जोश हाई, लेकिन इन 4 वजहों से ढीले हैं जिनपिंग के तेवर
AajTak
उज्बेकिस्तान के समरकंद में 14 से 16 सितंबर तक SCO समिट होने जा रहा है. इसमें भारत के पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात होगी या नहीं यह अभी तय नहीं है. लेकिन यह साफ है कि समिट से पहले भारत का जोश हाई है वहीं चीन कई परेशानियों से घिरा हुआ है.
क्या डोकलाम की तरह LAC पर भी चीन के पीछे हटने का टाइम आ गया है? आने वाले कुछ दिनों में इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी. उज्बेकिस्तान के समरकंद में 14 से 16 सितंबर तक SCO समिट होने जा रहा है. यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और चीन के राष्ट्रपति के साथ मंच साझा करने वाले हैं. अमेरिका का करीबी सहयोगी होने के बावजूद भारत के प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दो सबसे बड़े दुश्मनों के साथ दो दिनों तक मौजूद रहेंगे. ये हिंदुस्तान के आत्मविश्वास दुनिया के मंच पर जोरदार दस्तक है, जिसे चीन को भी मानना होगा.
13 नवंबर 2019, यही वो तारीख थी जब दुनिया की दो सबसे बड़ी आबादी वाले देशों के प्रमुखों ने हाथ मिलाया था. दोनों नेताओं का आमना सामना हुआ था. जगह थी ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया . जहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी.
लेकिन सवाल ये है कि करीब 34 महीने बाद दोनों नेता क्या एक दूसरे से मिलेंगे? अगर दोनों की मुलाकात हुई तो क्या इस तरह की पुरानी गर्मजोशी देखने को मिलेगी? क्यों SCO की बैठक के दौरान शी जिनपिंग के मुकाबले पीएम मोदी का आत्मविश्वास ज्यादा होगा ?
तीन साल पहले जब SCO समिट के दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग मिले थे, तब दोनों नेताओं की बॉडीलैंग्वेज देखते ही बनती थी, क्योंकि मामल्लापुरम की अनौपचारिक शिखर बैठकों से दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास बढ़ता दिख रहा था. लेकिन कोरोना के बाद चीन का चेहरा दुनिया के सामने आ गया और उसने महामारी के बीच LAC पर फौज भेजकर हिंदुस्तान के भरोसे का गला घोंट दिया, जिसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने SCO की वर्चुअल मीटिंग में चीन को खरी-खरी सुना डाली थी.
तब 10 नवंबर 2020 को पीएम मोदी ने साफ-साफ कहा था कि भारत का मानना है कि कनेक्टिविटी को और अधिक गहरा करने के लिए ये आवश्यक है कि एक दूसरे की संप्रभुता और टेरिटोरियल इंटग्रिटी के मूल सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ा जाए.
संदेश साफ था, चीन जहां से आया था वहां लौट जाए. पूर्वी लद्दाख में करीब 28 महीनों तक हिंदुस्तान इसी मंत्र के साथ खड़ा रहा, जिससे हारकर चीन तनाव सुलझाने की कोशिशें कर रहा है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









