
SCO समिट के लिए भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को भेजा न्योता, दिल्ली में अगले महीने होनी है मीटिंग
AajTak
शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की अप्रैल में होने वाली बैठक के बाद संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक मई में गोवा में होने जा रही है. पाकिस्तान सरकार का कहना है कि अभी उन्होंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है कि क्या विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी या रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत में होने जा रही इन बैठकों में शामिल होंगे या नहीं.
भारत ने अगले महीने अप्रैल में होने जा रही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को आमंत्रित किया है. एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों को औपचारिक तौर पर आमंत्रित किया गया है. एससीओ के सदस्य देशों में भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं और फिलहाल भारत इस संगठन का अध्यक्ष है.
राजनयिक सूत्रों ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि भारत सरकार ने मंगलवार को औपचारिक तौर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को आमंत्रित किया है. हालांक, पाकिस्तान की इस रिपोर्ट पर अभी तक भारत ने तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है.
भारत ने इससे पहले एससीओ के मुख्य न्यायाधीशों की बैठक में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बांदियाल को भी आमंत्रित किया था. इसके साथ ही एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री को भी आमंत्रित किया था.
हालांकि, पाकिस्तान के चीफ जस्टिस एससीओ के चीफ जस्टिस की बैठक में शामिल नहीं हुए थे. उनके बजाए जस्टिस मुनीब अख्तर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें शामिल हुए थे.
एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक मई में होगी
एससीओ के रक्षा मंत्रियों की अप्रैल में होने वाली बैठक के बाद संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक मई में गोवा में होने जा रही है. पाकिस्तान सरकार का कहना है कि अभी उन्होंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है कि क्या विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी या रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत में होने जा रही इन बैठकों में शामिल होंगे या नहीं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










