
SCO के मंच पर PM मोदी, जिनपिंग और शहबाज शरीफ, फिर भी संवाद नहीं... क्या हैं मायने?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. हालांकि दिनभर यह चर्चा होती रही कि पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ भी द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है लेकिन दोनों ही नेता वेटिंग में रहे गए और मुलाकात नहीं हुई.
जिस दौर में पूरी दुनिया कोरोना महामारी के बाद आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है, ठीक उसी दौर में दुनिया की तीन महाशक्तियों का उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में मिलना हुआ. SCO के सम्मेलन में जिस गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत हुआ, उसी उत्साह के साथ पीएम मोदी ने आपसी सहयोग से विकास की बात कही. उन्होंने संगठन के तमाम देशों से साथ आगे बढ़ने की बात कही. समरकंद में भारत के इस दमखम और दबदबे ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ाई तो वो बाढ़ का दर्द बयां करने लगा. आतंकियों को पहनाह देने वाला मुल्क खुद को ही पीड़ित बताने लगा. वहीं SCO की इस बैठक में सबसे बड़ा सस्पेंस पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की मुलाकात को लेकर बना रहा. माना जा रहा था कि एलएसी से सेनाओं के पीछे हटने के बाद दोनों देशों के पीएम बातचीत करेंगे, लेकिन इस बड़े मंच पर चीन से दूरी बनाकर भारत ने कड़ा संदेश दिया है कि विस्तारवादी सोच वाले चीन के साथ अभी मंच साझा करना संभव नहीं.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव शामिल हैं. हालांकि दिनभर यह भी चर्चा होती रही कि पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ भी द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है लेकिन दोनों ही नेता वेटिंग में रहे गए और मुलाकात नहीं हुई.
बता दें कि 2016 में हुए पठानकोट हमले के बाद से दोनों देशों के बीच दुनिया के किसी भी मंच पर द्विपक्षीय बातचीत नहीं हुई. हालांकि 2019 में किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच एक छोटी सी मुलाकात जरूर हुई थी, जिसे शिष्टाचार मुलाकात का नाम दिया गया. वहीं अब समरकंद में करीब 3 साल बाद भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एक साथ किसी वैश्विक मंच पर थे. लेकिन इस बार भी भारत ने पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं की. कारण, भारत पहले ही कई बार स्पष्ट कर चुका है कि जब तक पाकिस्तान कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाता और आतंकियों को पनाह देना बंद नहीं करता, भारत उसके साथ किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा.
34 महीने बाद एक मंच पर दिखे पीएम मोदी और शी जिनपिंग
पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब 34 महीने बाद एक मंच पर दिखे. दोनों के बीच आखिरी मुलाकात 2019 में BRICS सम्मेलन के दौरान हुई थी. माना जा रहा था कि एलएसी से दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने के बाद समरकंद में हुए SCO समिट में पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच बातचीत हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इससे भारत ने कड़ा संदेश दिया है कि विस्तारवादी सोच वाले चीन के साथ अभी मंच साझा करना संभव नहीं. वहीं समरकंद में भारत की ताकत की झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ मुलाकातों में दिखाई दी. इन दोनों मुलाकातों से भारत ने साफ संदेश दे दिया है कि वो अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ना तो किसी गुट के दबाव की परवाह करेगा और ना ही किसी गुट का दखल बर्दाश्त करेगा. यही वजह है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अगले साल भारत की मेजबानी के समर्थन में उतर आए. उन्होंने बयान जारी किया,'हम अगले साल भारत की अध्यक्षता का समर्थन करते हैं.'
मोदी ने ट्रांजिट अधिकार पर पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








