
Schools Reopen: मिजोरम में 9वीं-11वीं के स्टूडेंट्स के लिए 22 फरवरी से खुलेंगे स्कूल
AajTak
मिजोरम में कक्षा 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए 22 फरवरी से फिर स्कूल खुलेंगे. जानकारी के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए 22 जनवरी को ही स्कूलों को खोल दिया गया था.
Schools Reopening in Mizoram: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने और कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद फरवरी की शुरुआत से ही विभिन्न राज्यों में स्कूल खोले जा रहे है. मिजोरम में कक्षा 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए 22 फरवरी से फिर स्कूल खुलेंगे. शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए 22 जनवरी को ही स्कूलों को खोल दिया गया था. बता दें कि कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले साल मार्च से ही मिजोरम के स्कूल बंद थे. राज्य सरकार ने आज (बुधवार) को आदेश जारी करते हुए कहा कि कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए 22 फरवरी से स्कूल खुलेंगे. साथ ही कहा कि स्कूलों में एंट्री करने से पहले सभी स्टूडेंट्स का तापमान (Temperature) चेक किया जाएगा. इसके अलावा कक्षा 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स को 22 फरवरी से हॉस्टल में रहने की भी इजाजत होगी.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












