
Schools-Colleges Closed: चक्रवाती तूफान और भारी बारिश के चलते इन शहरों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
AajTak
Schools College Closed News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल गया है. कराईकल से लगभग 420 किमी ईएसई पर चक्रवाती तूफान मैंडूस आज शाम तक तेज हो गया. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई तटीय शहरों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया गया है.
Schools-College Closed: दक्षिण भारत में भारी बारिश और चक्रवात तूफान 'मैंडूस' के पूर्वानुमान के आधार पर चेन्नई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कांचीपुरम के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 9 दिसंबर 2022 को बंद रखने का फैसला लिया गया है. इन शहरों में पिछले कई दिनों से मौसम का कहर जारी है, आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है.
इससे पहले मुथुपेट दरगाह में "कंदूरी (चंदन बर्तन) विझा" के मद्देनजर 5 दिसंबर को तिरुवरुर जिले के स्कूल बंद थे. 7 दिसंबर को तमिलनाडु के तिरुवरुर, तंजावुर जिलों में स्कूल बंद थे. वहीं आज, 08 दिसंबर को भी कई जिलों में स्कूल बंद थे. अब 9 दिसंबर को भी छात्रों की छुट्टी की घोषणा की गई है. तिरुवल्लूर के जिलाधिकारी ने ट्विट कर यह जानकारी दी है.
#Mandous #rainholiday Based on rain and cyclone forecast , holiday is announced for all the schools and colleges in Tiruvallur district for tomorrow ie, 9th December,2022. Thank you. District Collector, Tiruvallur.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल गया है. कराईकल से लगभग 420 किमी ईएसई पर चक्रवाती तूफान मैंडूस आज शाम तक तेज हो गया. तूफान, 09 दिसंबर की आधी रात के आसपास महाबलीपुरम के आसपास उत्तर तमिलमाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा को पार कर सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










