
Schools Closed: दिल्ली में सभी प्राइमरी स्कूल बंद, बढ़ते पॉल्यूशन के बीच सरकार का फैसला
AajTak
Schools Closed: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण 'गंभीर' की कैटेगरी में पहुंच गया है. स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राइमरी स्कूलों में फिजिकल क्लासेस स्थगित करने का फैसला लिया गया है. शुक्रवार से GRAP-III के दिशानिर्देश लागू कर दिए जाएंगे.
Schools Closed: वायु प्रदूषण एक बार फिर दिल्ली-NCR का दम घोंट रहा है. स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है. इन स्कूलों को अगले आदेश ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट किया जा सकता है.
दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में धुंध छाने और वायु गुणवत्ता में गिरावट देखते हुए शुक्रवार (15 नवंबर 2024) से दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज-III के दिशानिर्देश लागू कर दिए गए हैं. आज 14 नवंबर को दिल्ली का AQI गुरुवार सुबह 428 पर पहुंच गया, जो इस मौसम में पहली बार 'गंभीर' की कैटेगरी में आ गया है.
दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल बंद
GRAP का चरण 3 तब लागू किया जाता है जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) "गंभीर" स्तर पर पहुंच जाता है, जिसमें कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं में बदलाव की सिफारिश की जाती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा कर दी है.
उन्होंने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण, दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालय अगले निर्देश तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर देंगे.' यानी प्राइमरी स्कूलों में फिजिकल क्लासेस नहीं होंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











