
Schools Closed: तमिलनाडु के कई जिलों में आज स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते फैसला
AajTak
Chennai Rainfall: तमिलनाडु के कई इलाकों में आज, 1 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, चेन्नई में बारिश के चलते कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए राज्य के कई जिले के आज स्कूल बंद हैं.
IMD Chennai Rainfall Update: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम बदल रहा है. दक्षिण के राज्यों में बारिश का अलर्ट है तो वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे वहीं, भारी बारिश हो सकती है.
भारी बारिश को देखते हुए तमिलनाडु के कुछ जिलों के स्कूलों में आज स्कूल बंद रहेंगे. भारी बारिश की चेतावनी के चलते ही तिरुवरूर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और तंजावुर जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले तीन घंटों के दौरान तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिले में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
भारी बारिश के चलते चेन्नई के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो चेन्नई में 2 से 5 नवंबर के बीच गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, इन दिनों चेन्नई में न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, मदुरई में भी आज से 5 नवंबर तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
तमिलनाडु के कोयंबटूर में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी. वहीं, 2 नवंबर को गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो 3 और 4 नवंबर को कोयंबटूर में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, 5 से 7 नवंबर के बीच गरज के साथ ठीक-ठाक बारिश देखने को मिलेगी. ऊटी में 2 से 4 नवंबर के बीच गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









