
School Closed: हरियाणा के इन जिलों में 02 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल, अभी देखें लिस्ट
AajTak
Schools Closed: हरियाणा मे चुनाव के चलते कई जिलों में बुधवार, 02 नवंबर को स्कूल, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय, कारखाने बंद रहेंगे, ताकि इन संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी अपना वोट डाल सकें. राज्य में 02 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के मतदान होने हैं.
School Closed: हरियाणा के कई जिलों में स्कूल जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों के मद्देनज़र 02 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे. राज्य सूचना निदेशालय और जनसंपर्क (DPR Haryana) ने एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. स्कूल, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय, कारखाने बंद किए गए हैं, ताकि इन संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी भी अपना वोट डाल सकें. ट्वीट में उन जिलों की लिस्ट दी गई है, जहां बुधवार 02 नवंबर को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.
इन जिलों में बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान - भिवानी - झज्जर - जींद - कैथल - महेंद्रगढ़ - नूंह - पंचकूला - पानीपत - यमुनानगर
भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूहं, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में जिला परिषद तथा पंचायत समिति के सदस्यों के चुनावों के लिए 30 अक्तूबर व 2 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर इन जिलों में राज्य सरकार के कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
राज्य सरकार ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के कारण 03 से 06 नवंबर तक शिक्षण संस्थानों, सरकार, कार्यालयों, निगमों में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, "आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता शिक्षक, कर्मचारियों को भी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के तहत भुगतान अवकाश दिया जाएगा."
बता दें कि जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए 22 नवंबर को मतदान होगा, जबकि सरपंच के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के नतीजे 27 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







