
School Closed: कोरोना के चलते बंगाल सरकार ने घोषित कीं गर्मी की छुट्टियां, स्कूल अगले आदेश तक बंद
AajTak
School Closed: सरकार के आदेश के बाद अब सभी राजकीय विद्यालय कल 20 अप्रैल से अगली सूचना तक बंद रहेंगे. राज्य में अभी कक्षा 9-12 की क्लासेज़ जारी थीं जो अब अगले आदेश तक गर्मी की छुट्टियों के लिए कल से बंद होंगी.
School Closed: पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में गर्मी की छुट्टीयां प्रीपोन कर दी हैं. सरकार के आदेश के बाद अब सभी राजकीय विद्यालय कल 20 अप्रैल से अगली सूचना तक बंद रहेंगे. राज्य में अभी कक्षा 9-12 की क्लासेज़ जारी थीं जो अब अगले आदेश तक गर्मी की छुट्टियों के लिए कल से बंद होंगी. गर्मी की छुट्टियां मई में होनी थीं लेकिन देश में तेजी बढ़ रही कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुऐ राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. राज्य में संक्रमण की स्थिति पर विचार करने के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा जिसके बाद स्कूल फिर से खुल सकेंगे. बता दें कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देशभर में स्कूल और कॉलेज बंद किए जा रहे हैं. दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में स्कूल बंद किए जा चुके हैं जबकि CBSE, ICSE समेत अन्य स्टेट बोर्ड इस बार की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर चुके हैं.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











