
Scam का नया तरीका! Ola ड्राइवर ने फोन पर फेक अमाउंट दिखाया, लड़की ने बताया कैसे बची
AajTak
ड्राइवर फोन में ज्यादा अमाउंट दिखने का नाटक करने लगा और बोला कि आपका पुराना पैसा बकाया होगा. उसने कहा कि अभी पूरा पैसा दो, बाद में एप पर शिकायत कर लेना.
एक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि उसके साथ Ola ड्राइवर स्कैम करने वाला था. लेकिन वो बच गई. उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर ‘Whyshnahwe’ नाम के अकाउंट से एक पोस्ट किया है. उसने बताया कि ड्राइवर ने अपने फोन में फेक अमाउंट दिखाया. फिर वो कहने लगा कि अभी इतने पैसे देने होंगे, बाद में एप पर शिकायत कर देना. उसने कहा कि वो बेंगलुरु में थर्ड फेज जेपी नगर से विल्सन गार्डन जा रही थी. उसे बीच में ही अपनी ट्रिप खत्म करनी पड़ी.
वो अपने पोस्ट में लिखती है, 'ड्राइवर ने रास्ते में कैब रोकी और फोन पर 749 अमाउंट दिखाया. जबकि यहां का अनुमानित किराया 254 रुपये है.' उसने कहा कि वो इससे हैरान थी. ड्राइवर फोन में ज्यादा अमाउंट दिखने का नाटक करने लगा और बोला कि आपका पुराना पैसा बकाया होगा. उसने कहा कि अभी पूरा पैसा दो, बाद में एप पर शिकायत कर लेना. महिला को इसी बात से शक हो गया.
महिला ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैंने उसे कहा कि मुझे अमाउंट दिखाओ. उसने अपना फोन दिया. जैसे वो देख रहा था कुछ अजीब लगा. मैंने देखा कि बैकग्राउंड में ओला एप रनिंग में था (छोटे सर्किल वाला लोगो स्क्रीन के साइड में दिख रहा था). मैंने कहा कि ये असल अमाउंट नहीं है और वो मुझे स्क्रीनशॉट दिखाने लगा. मैंने लोगो पर क्लिक किया और एप खुल गया. मैंने देखा कि उसने अभी तक ट्रिप को एंड नहीं किया था. मैंने अनजान बनने की कोशिश की और उससे इस बारे में पूछा. तभी उसने फोन पीछे की तरफ खींच लिया और बोला कि वो पहले ही ट्रिप को एंड कर चुका है. मैंने कहा कि क्या मैं दोबारा देख सकती हूं. उसने इस बार मुझे अपना फोन नहीं दिया लेकिन दूर से ही दिखाया.'
इसके बाद महिला ने एप में मौजूद रेड कलर के 'एंड ट्रिप' बार पर क्लिक किया और ड्राइवर से कहा, 'क्या आपने इसी तरह ट्रिप को एंड किया, सर?' रेडिट यूजर ने आगे बताया कि ड्राइवर इससे 'शर्मिंदा' हुआ और उसने एक शब्द नहीं बोला. इसके बाद लड़की ने उसे असल अमाउंट के हिसाब से जितना किराया था, वो दिया और वहां से चली गई. अब उसके पोस्ट पर लोग कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










