
SC में लॉकडाउन में अटके संविधान की व्याख्या से जुड़े साढ़े पांच सौ से ज्यादा मामले!
AajTak
कोरोना संकट के दौरान फिजिकल हियरिंग का संकट तो है ही उससे बड़ा संकट संविधान पीठ गठित करने का है. दो साल पहले जहां सुप्रीम कोर्ट में निर्धारित संख्या 34 के अनुसार पूरे जज थे वहीं अभी सात जजों की कमी है. अगस्त तक चार और जज रिटायर हो जाएंगे तो ये संख्या 11 तक पहुंच जाएगी. तो 34 में से 23 जज ही रह जाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठों के सामने सूचीबद्ध साढ़े पांच सौ से ज्यादा मामले लॉकडाउन में अटके पड़े हैं. इन 551 याचिकाओं की सुनवाई के लिए तय पीठ में से कुछ जज रिटायर भी हो चुके हैं. इस तरह से सुप्रीम कोर्ट में एक ओर जजों की घटती संख्या और लंबित मुकदमों की बढ़ती फाइलें बड़ी चुनौती हैं क्योंकि संविधान पीठ के लिए जजों की संख्या अपर्याप्त दिख रही है. सुप्रीम कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक ही फिलहाल कोर्ट में 551 मुकदमे संविधान पीठ के सामने सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं. इनमें संविधान से जुड़े मसले और कानूनी महत्व के मुद्दों से जुड़ी याचिकाएं शामिल हैं.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










