
SC कोलेजियम के सामने पेश हुए HC जज शेखर कुमार यादव, VHP के कार्यक्रम में दिए बयान पर मचा था बवाल
AajTak
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर कुमार यादव के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. जज शेखर कुमार यादव को बयान पर सफाई देने के लिए सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम के सामने पेश होना पड़ा. उनके बयानों को लेकर कई संगठनों और नेताओं ने आपत्ति जताई है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर कुमार यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम के सामने पेश हुए. सूत्रों के मुताबिक, कोलेजियम की अध्यक्षता चीफ जस्टिस संजीव खन्ना कर रहे थे, जिन्होंने शेखर जज यादव से उनके बयान पर सफाई मांगी. जज शेखर यादव ने हाल ही में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था.
सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर को इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लिया और इलाहाबाद हाईकोर्ट से रिपोर्ट तलब की थी. सुप्रीम कोर्ट ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज श्री शेखर कुमार यादव के एक भाषण से संबंधित समाचार रिपोर्ट का संज्ञान लिया गया है. हाईकोर्ट से विवरण और रिपोर्ट मांगी गई है और यह मामला विचाराधीन है.'
सुप्रीम कोर्ट के स्थापित नियमों के अनुसार किसी भी जज के खिलाफ विवादित मामले में रिपोर्ट मांगे जाने पर उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: जज शेखर यादव के समर्थन में CM योगी, विधानसभा में बोले- सच बोलने वालों को धमकाया जा रहा...
क्या है मामला? 8 दिसंबर को VHP के एक कार्यक्रम में जस्टिस यादव ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर कहा था कि इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, जेंडर समानता और धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देना है. हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके भाषण के वीडियो वायरल हुए, जिसमें उन्होंने कानून को 'बहुसंख्यक के अनुसार काम करने' जैसे विषयों पर बात की. इसके बाद विपक्षी नेताओं और संगठनों ने इसे 'हेट स्पीच' करार दिया.
कौन-कौन कर रहा है आपत्ति?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










