
SBI के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने फ्री कर दी ये सर्विस, पैसे निकालने पर नहीं लगेगा चार्ज
AajTak
SBI के इस फैसले से मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले लाखों ग्राहकों को फायदा मिलेगा. SBI ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सअप बैंकिंग सर्विस शुरू की है. इस सुविधा की मदद से अब खाते का बैलेंस चेक करने के लिए नेट बैंकिंग (SBI Net Banking) में लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है. SBI ने मोबाइल से फंड ट्रांसफर पर लगने वाले चार्ज को खत्म करने का ऐलान किया है. SBI ने कहा है कि USSD सर्विस का इस्तेमाल करके अकाउंट होल्डर्स अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं. USSD या अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा का इस्तेमाल आमतौर पर टॉक टाइम बैलेंस या अकाउंट डिटेल्स की जांच करने और मोबाइल बैंकिंग से लेनदेन के लिए किया जाता है.
इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा
SBI के इस फैसले से मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले लाखों ग्राहकों को फायदा मिलेगा. देशभर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 45 करोड़ से अधिक ग्राहक मौजूद हैं. SBI ने एक ट्वीट में कहा, 'मोबाइल फंड ट्रांसफर पर अब SMS शुल्क माफ! यूजर्स अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं.'
व्हाट्सअप पर पा सकते हैं बैंकिंग डिटेल्स
SBI ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सअप बैंकिंग सर्विस शुरू की है. इस सुविधा की मदद से अब खाते का बैलेंस चेक करने के लिए नेट बैंकिंग (SBI Net Banking) में लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी. खाते की पूरी जानकारी Whatsapp पर ही मिल जाएगी. एसबीआई की Whatsapp Banking Service का लाभ सेविंग अकाउंट (Saving Account) होल्डर और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) होल्डर उठा सकते हैं.
इस तरह पूरा करें रजिस्ट्रेशन

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











