
ब्रिटेन में हो सकती है 'ब्लड रेन'! जानें एक्सपर्ट्स ने क्यों दी ऐसी चेतावनी
AajTak
ब्रिटेन में खतरनाक'ब्लड रेन' को लेकर चेतावनी जारी की गई है. एक विशेषज्ञ ने बताया है कि ऐसा क्यों होता है और भविष्य में ऐसी बारिश होने की क्यों संभावना है.
ब्रिटेन में आने वाले समय में 'ब्लड रेन'हो सकती है! यह शब्द सुनकर ही डरावना लगता है कि यह काफी खतरनाक होगा. एक विशेषज्ञ के मुताबिक, जल्द ही ऐसी बारिश से ब्रिटेन सराबोर हो जाएगा. उन्होंने बताया कि यह ब्लड रेन क्या है और क्यों होता है? दरअसल, यह घटना प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज से जुड़ी हुई है. इसलिए लोगों को इससे डरना चाहिए.
जलवायु परिवर्तन के चलते ब्रिटेन में नारंगी आसमान और 'ब्लड रेन' जैसी घटनाएं आने वाले समय में आम हो सकती हैं. 'ब्लड रेन' तब होती है जब सहारा रेगिस्तान की धूल वायुमंडल में फैल जाती है और फिर अफ्रीका से हजारों मील दूर बारिश के रूप में गिरती है, जिससे हर चीज लाल-नारंगी रंग की परत से ढक जाती है.
क्या होता है 'ब्लड रेन' मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के वर्षों में, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन के निवासियों को एक विचित्र दृश्य देखने को मिला है. गहरे नारंगी रंग के सूर्योदय और पीले धुंध से ढका आसमान. इस धुंध भरे आसमान से अक्सर ब्लड रेन होती है, जो लोहे में लगे जंग के रंग की वर्षा होती है और कारों और खिड़कियों पर बारीक कण छोड़ और लाल रंग के दाग छोड़ जाती है.
लुंड विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस्ड मिडिल ईस्टर्न स्टडीज के वरिष्ठ व्याख्याता हुसैन हाशमी ने कहा कि जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान को बदल रहा है, यूरोप खुद को तेजी से बदलते पर्यावरणीय संकट की चपेट में आता हुआ पा रहा है.
उन्होंने कहा कि अधिकांश धूल अटलांटिक महासागर के पार चली जाती है, लेकिन इसकी बढ़ती मात्रा यूरोप में उत्तर की ओर फैलती है - विशेष रूप से फरवरी और जून के बीच. हुसैन ने कहा कि एक ओर, बढ़ते तापमान से मिट्टी सूख जाती है और मरुस्थलीकरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे हवा के लिए महीन कणों को उड़ाना बहुत आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें: ईरान में जंग के बीच हो रही 'काली बारिश'! कितनी खतरनाक है इसकी एक-एक बूंद

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











