
कपड़ों से भरी और बिखरी रहती है अलमारी? आजमाएं ये आसान तरीके, हर चीज मिलेगी झटपट
AajTak
अक्सर अलमारी में कपड़े ठूंसे होने के कारण सही समय पर कपड़े नहीं मिलते. मगर कुछ आसान तरीको, अरेंजमेंट और स्टोरेज बॉक्स का इस्तेमाल करके आप अपनी अलमारी को सुंदर और व्यवस्थित बना सकते हैं, ताकि आपके कपड़े हमेशा फ्रेश और नए जैसे रहें.
How To Organize Wardrobe: सर्दी हो या गर्मा हर सीजन में अलमारी में कपड़े रखने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है. कई बार अलमारी में कपड़े मिलते ही नहीं है और कपड़ो को संभालकर रखने में लोगों को बड़ा झंझट भी लगता है. घर की अलमारी को में कपड़ो को अच्छी तरह से रखना हर किसी के लिए एक चुनौती बन जाता है. अक्सर कपड़े इधर-उधर ठूंसे होने के कारण न सिर्फ अलमारी गंदी दिखती है, बल्कि जरूरत के समय सही कपड़ा ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है.
अच्छी बात यह है कि अगर आप चाहते हैं कि आपके कपड़े लंबे समय तक साफ, फ्रेश और व्यवस्थित रहें, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अपनी अलमारी को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं. इन कुछ आसान तरीके अपनाकर आप अपनी अलमारी को सुंदर बना सकते हैं, जिसे देखते ही लोग आपकी तारीफों के पुल बांधने लगें.
सबसे पहले करें छंटाई
अलमारी को व्यवस्थित करने के लिए सबसे पहला कदम है छंटाई. जिन कपड़ों को आप लंबे समय से नहीं पहन रहे हैं या जो अब फिट नहीं आते, उन्हें अलग कर दें. ऐसे कपड़ों को दान करें या रीसायकल करें. इससे आपकी अलमारी में जगह बनेगी और जरूरी कपड़े आसानी से नजर भी आएंगे.
कैटेगरी के हिसाब से रखें कपड़े
इसके अलावा अलमारी में भी कपड़ों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटें, जैसे- ऑफिस वियर, कैजुअल वियर, पार्टी वियर, और नाइट वियर. अपने सभी कपड़ों को अलग-अलग सेक्शन बनाकर रखें, इससे आपको हर मौके के लिए कपड़े आसानी से मिल जाएंगे. सबसे ज्यादा रोजाना ऑफिस जाने के लिए भी कपड़ों आसानी से मिल जाते हैं और ऐसे कपड़ों को अलमारी में आगे की तरफ ही रखें और कम इस्तेमाल वाले कपड़ों को पीछे या ऊपर की शेल्फ में संभाल कर रखें.

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











