
Ram Navami 2026: रामनवमी के दिन पढ़ें श्रीराम स्तुति, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य
AajTak
Ram Navami 2026: राम नवमी 2026 का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा. यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में बेहद खास माना जाता है. इस मौके पर श्रीराम स्तुति का पाठ करना शुभ होता है और जीवन में सुख-शांति लाने वाला माना जाता है. जानिए राम नवमी का महत्व और पढ़ें श्रीराम स्तुति.
Ram Navami 2026: रामनवमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है. यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है और इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने धरती पर धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए जन्म लिया.
रामनवमी का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत, सत्य, मर्यादा और आदर्श जीवन के संदेश का प्रतीक है. इस दिन भक्त सुबह स्नान करके भगवान राम की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और मंदिरों में जाकर भजन-कीर्तन करते हैं. कई जगहों पर राम जन्मोत्सव भी मनाया जाता है, जिसमें दोपहर के समय (मध्यान्ह) भगवान राम के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार, राम नवमी के दिन राम स्तुति पढ़ना बहुत ही शुभ होता है. आइए पढ़ते हैं श्रीराम स्तुति.
श्रीराम की स्तुति
॥दोहा॥श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन हरण भवभय दारुणं । नव कंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कंजारुणं ॥१॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि नव नील नीरद सुन्दरं । पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि नोमि जनक सुतावरं ॥२॥
भजु दीनबन्धु दिनेश दानव दैत्य वंश निकन्दनं । रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल चन्द दशरथ नन्दनं ॥३॥

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










