
सोशल मीडिया पर बढ़ाने थे फॉलोअर्स, मॉडल ने खुद ही को करवा लिया किडनैप!
AajTak
फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए एक मॉडल और इंफ्लुएंसर ने खुद की किडनैपिंग की साजिश रच ली. जब घटना का खुलासा हुआ तो मॉडल के पति को भी हैरानी हुई. क्योंकि, उसे भी साथ में किडनैप और टॉर्चर किया गया था.
लोग सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. अजीबोगरीब पीआर स्टंट से लेकर खुद के मरने तक की अफवाह फैला देते हैं. ऐसा ही कुछ ब्राजील की एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने भी अपने साथ किया. उसने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए खुद की किडनैपिंग की साजिश रची, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया.
न्यूयॉर्क पोस्ट कि रिपोर्ट के मुताबिक, 27 साल की मोनिकी फ्रागा ने दावा किया कि पिछले अप्रैल में ब्राजील के इगारस्सु में उनके घर के बाहर तीन हथियारबंद लोगों ने उन पर और उनके पति लुकास पर घात लगाकर हमला किया था. लेकिन अब, घटना के लगभग एक साल बाद, पुलिस ने तड़के छापेमारी में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि उनके पति, जिन्हें पीटा गया और लूटा गया, इस साजिश से अनजान थे.
उस समय, फ्रगा ने अपने 48,000 से अधिक फॉलोअर्स को बताया कि यह एक भयानक अनुभव था. एक वीडियो में उन्होंने कहा कि गिरोह ने उन्हें फिरौती न देने पर टॉर्चर करने की धमकी दी और जब उन्होंने अपना सामान उन्हें दे दिया तो लुकास पर हमला किया गया. फ्रागा ने आरोप लगाया था कि दोनों को एक जंगल में घसीटकर ले जाया गया, वहां घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया और कैश देने के बाद ही रिहा किया गया था.
पुलिस ने बताया कि सिर्फ मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपहरण की साजिश रची गई थी. फ्रागा ने अपनी कहानी बताने के लिए कई मीडिया आउटलेट्स को अपना इंटरव्यू दिया. जासूस क्ले एंडरसन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जांच आगे बढ़ने पर, ऐसे संकेत मिले कि कथित फिरौती के लिए अपहरण वास्तव में पीड़िता और अपराधियों के बीच एक सोची-समझी साजिश से ज्यादा कुछ नहीं था.
यह भी पढ़ें: स्पेस से भी दिखता है, एरिया में UK से भी बड़ा, इन छोटे जीवों की 'मेगासिटी'
इस मामले की जांच के लिए'स्मोकस्क्रीन ऑफ लाइक्स' नाम के ऑपरेशन में तीस पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया. अधिकारियों ने बताया कि फ्रगा के अलावा तीन अन्य लोग भी इस फर्जी अपहरण में शामिल थे. जासूस एंडरसन ने कहा कि जांच से पता चलता है कि वह न केवल इसके बारे में जानती थी, बल्कि उसने पहले से ही कुछ बातों पर सहमति जताई थी और बाद में भी इसमें शामिल लोगों में से एक के साथ संपर्क में रही.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










