
SBI की धांसू स्कीम, 400 दिनों के लिए FD करने पर मिलेगा जोरदार ब्याज
AajTak
SBI Amrit Kalash: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर आप शानदार रिटर्न पा सकते हैं. पिछले महीने बैंक ने FD की ब्याज दरों में भी इजाफा किया था. सीनियर सिटीजन को FD पर अतिरिक्त ब्याज मिलता है.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) की नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) शानदार है. बैंक इसमें 7 फीसदी से अधिक की दर से ब्याज देगा. SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में इजाफा करने के साथ ही नई रिटेल FD स्कीम को लॉन्च किया था. इसका नाम 'अमृत कलश जमा योजना' है. इस FD स्कीम के तहत निवेश करने वालों को बैंक 7.10 फीसदी की दर से इंटरेस्ट देगी. इसके अलावा सीनियर सिटीजन को इसके तहत 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
31 मार्च तक निवेश का मौका
अमृत कलश जमा योजना नामक ये स्कीम 15 फरवरी 2023 से निवेशकों के लिए उपलब्ध है और 31 मार्च, 2023 तक वैध रहेगी. नई स्कीम 400 दिनों में मैच्योर हो जाएगी. यानी आपको इस स्कीम के तहत 400 दिनों के लिए निवेश करना होगा. सामान्य निवेशक इस स्कीम के तहत अगर एक लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो उन्हें सालाना 8,017 रुपये की कमाई ब्याज के रूप में होगी. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज के रूप में 8,600 रुपये मिलेगा.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो रेट बढ़ाने के बाद से देश के प्राइवेट और सरकारी बैंक अपने फिक्स्ड डिपॉजिट को आकर्षित बनाने के लिए ब्याज दरों में लगातार इजाफा कर रहे हैं.
SBI ने FD पर बढ़ाई थी ब्याज दर
फरवरी में ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट्स से लेकर 25 बेसिस प्वाइंट्स तक का इजाफा किया था. ये नई ब्याज दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हैं. वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें सामान्य निवेशकों को दी जाने वाली दरों से 25 बेसिस प्वाइंट्स अधिक हैं. स्टेट बैंक ने दो साल से लेकर तीन साल से कम की अवधि की FD पर ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. अब ब्याज दर 6.75 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत हो गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












