
SBI की अनूठी हॉलिडे स्कीम: किस्तों में RD की तरह जमा करें पैसे, साथ में ब्याज भी मिलेगा
AajTak
यह एक तरह की मासिक आवर्ती जमा (RD) योजना है, यानी आप छुट्टियों के पैकेज के लिए हर महीने पैसे जमा कर सकते हैं. इस पर आपको ब्याज का भी फायदा मिलेगा.
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक ऐसा अनूठा हॉलिडे पैकेज मुहैया कराता है जिसमें लोगों से किस्त में पैसे जमा कराए जाते हैं और इस पर उन्हें ब्याज भी दिया जाता है. यह एक तरह की मासिक आवर्ती जमा (RD) योजना है, यानी आप छुट्टियों के पैकेज के लिए हर महीने पैसे जमा कर सकते हैं. इस पर आपको ब्याज का भी फायदा मिलेगा.(फाइल फोटो: Getty Images) पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से कोरोना संकट की वजह से लोग घरों में कैद थे. लेकिन अब जब हालात सुधर रहे हैं, तो लोग छुट्टियां मनाने निकल रहे हैं. लोग पूरी तरह सुरक्षित और सतर्क रहकर हॉलिडे पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. (फाइल फोटो: Getty Images) पहले से बनाई गई योजना एवं नियमित बचत से यह सुनिश्चित होगा कि हॉलिडे पर जाना आपके लिए सपना न रह जाए, बल्कि आप उसे साकार कर पाएं. भारतीय स्टेट बैंक ने थॉमस कुक इंडिया के साथ मिलकर छुट्टी पर जाने वाले लोगों के लिए यह अनूठी बचत योजना शुरू की है. (फाइल फोटो: Getty Images)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










