Sawan Somwar 2022: सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों का रेला, बम-बम भोले का लगा जयकारा
AajTak
सावन के पहले सोमवार पर देशभर के मंदिरों में भोले के भक्तों की भीड़ जुट रही है. सुबह से ही भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग चुकी थी. वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लेकर हर शहरों में मंदिरों के बाहर भक्त सुबह से ही जुटे हैं.
सावन के पहले सोमवार पर देशभर के मंदिर हर-हर महादेव के जयकारे से घूंज उठे. वारणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की भीड़ भोलेनाथ के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भोले शंकर को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है. सावन माह भोले शंकर को अतिप्रिय होता है. शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग की पूजा- अर्चना की जाती है. शिवलिंग पर कुछ चीजें अर्पित करने से शिवजी की विशेष कृपा बरसती है.
विश्वभर में प्रसिद्ध उज्जैन के महाकाल मंदिर में आज सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा की भस्म आरती में शामिल हुए. सामान्य दिनों में सुबह तीन बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं. सोमवार को ढाई बजे मंदिर के पट खोल दिए गए. 2 सालों से कोरोना काल के कारण श्रद्धालु सावन माह में बाबा की भस्म आरती का लाभ नहीं ले पा रहे थे. इस वर्ष सभी भक्त बड़े उत्साह के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंचे और दर्शन कर प्रसन्न दिखाई दिए.
देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी सुबह 4 बजे से ही भक्त पूजा करने के लिए लाइनों में लग गए. वैसे तो पूरे महीने तक बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं भारी भीड़ देखने को मिलती है. पर सावन के सोमवारी का विशेष महत्व माना जाता है. तीर्थ पुरोहित बताते हैं कि सावन माह में जब समुद्र मंथन हुआ था तो 14 रत्न की प्राप्ति हुई थी और सावन के पहले सोमवारी को ऊंचेश्रवा घोड़ा मिला था. जो कभी नहीं रुकने का प्रतीक माना जाता है. सोमवार को उसकी पूजा करते हैं और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है हर मनोकामना पूरी होती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










