
Sawan 2022: सावन में इस बार कितने सोमवार 4 या 5? व्रत शुरू होने से पहले दूर कर लें कन्फ्यूजन
AajTak
Sawan 2022 Date: सावन कब शुरू होगा, सावन का पहला सोमवार कब है और सावन में इस बार कितने सोमवार होंगे? इस तरह के तमाम सवालों से भक्तों में काफी कन्फ्यूजन है. सावन में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है, इसलिए इसके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है. आइए आपको बताते हैं कि इस साल सावन में सोमवार का क्या मामला है.
Sawan 2022 Date: भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना शुरू होने वाला है. सावन कब शुरू होगा, सावन का पहला सोमवार कब है और सावन में इस बार कितने सोमवार होंगे? इस तरह के तमाम सवालों से भक्तों में काफी कन्फ्यूजन है. सावन में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है, इसलिए इसके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है. आइए आपको बताते हैं कि इस साल सावन में सोमवार का क्या मामला है.
इस साल सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक रहेगा. इस हिसाब से देखा जाए तो श्रावण मास में कुल चार सोमवार पड़ेंगे. लेकिन कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि सावन में इस बार पांच सोमवार पड़ेंगे. हिंदू पंचांग में किस गणना के हिसाब से सावन में पांच सोमवार के व्रत बन रहे हैं और सही मायनों में कितने सोमवार व्रत होंगे, इस बारे में आपको स्पष्ट जानकारी देते हैं.
सावन में कितने सोमवार? 14 जुलाई से 12 अगस्त तक कुल चार सोमवार के व्रत पड़ रहे हैं. इसके बाद सावन का महीना समाप्त हो जाएगा. इस तरह जो लोग पूर्णिमा के हिसाब से व्रत रखेंगे, उन्हें 4 सोमवार व्रत रखने होंगे. जबकि जो लोग संक्रांति की गणना से व्रत रखेंगे, वे 5 सोमवार व्रत रखेंगे. चूंकि भाद्र माह की संक्रांति 17 अगस्त को है, इसलिए ये लोग 15 अगस्त को आखिरी सोमवार का व्रत रखेंगे.
सावन के सोमवार की तिथियां सावन का पहला सोमवार- 18 जुलाई 2022 सावन का दूसरा सोमवार- 25 जुलाई 2022 सावन का तीसरा सोमवार- 01 अगस्त 2022 सावन का चौथा सोमवार- 08 अगस्त 2022 सावन का चौथा सोमवार- 15 अगस्त 2022 (संक्रांति गणना के अनुसार)

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










