
Sariya Cement Rate: घर बनवाना है? GST कट से सीमेंट हुआ सस्ता, सरिया के दाम भी भर-भराकर गिरे
AajTak
Sariya-Cement Price Fall: अगर आप अपना घर बनवाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये समय आपके लिए शानदार है. एक ओर जहां GST घटने के बाद सीमेंट सस्ता हुआ है, तो वहीं दिल्ली से लेकर गोवा तक सरिया के दाम घट गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्री के नेतृत्व वाली सरकार ने बीते 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म लागू किया और इसका सीधे तौर पर असर आम आदमी लिए जरूरी रोजर्मरा की चीजों से लेकर घर बनवाने में इस्तेमाल होने वाले सीमेंट तक पर पड़ा है. दरअसल, टैक्स सुधारों के फूड प्रोडक्ट्स, TV-AC, कार-बाइक्स के साथ ही सीमेंट पर लागू जीएसटी को भी सरकार ने कम किया है और ये 28% से 18% पर आ गया.
GST Rate Cut से एक ओर जहां प्रति बोरी सीमेंट की कीमत में अच्छी खासी कमी आई, तो इससे सेल में भी इजाफा हुआ है. वहीं दूसरी ओर फेस्टिव सीजन में हाउस कंस्ट्रक्शन खर्च में तगड़ा इजाफा करने वाला सरिया भी सस्ता बिक रहा है. मतलब अगर आप घर बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये फायदे भरा मौका साबित हो सकता है.
सीमेंट पर अब हो रही इतनी बचत जीएसटी दर में कटौती के बाद सीमेंट की कीमतों में आई कमी की बात करें, तो अब तक 360 रुपये औसत कीमत वाली 50 किलो की सीमेंट की बोरी, 28 फीसदी जीएसटी के हिसाब से 460 रुपये की मिलती थी. इसमें 100.80 रुपये जीएसटी बनता था.
वहीं अगर टैक्स कट के बाद अब ग्राहक इसी प्राइस की बोरी को खरीदने के लिए जा रहे है, तो जीएसटी सिर्फ 64.80 रुपये ही देना पड़ रहा है और 460 रुपये में मिलने वाली सीमेंट की बोरी 424 रुपये में मिल रही है. मतलब प्रति बोरी कीमत में 35 से 40 रुपये तक की गिरावट आई है. घर बनवाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामानों पर भी राहत मिली है और सरकार ने ईंट-टाइल्स का टैक्स रेट 12 फीसदी से कम करके 5 फीसदी कर दिया है, जिससे ये चीजें भी सस्ती हो गई हैं.
सरिया की कीमतों में इतनी गिरावट (18% GST से पहले)
कंस्ट्रक्शन के खर्च में Sariya का बड़ा रोल घर बनवाने में सरिया का बड़ी भूमिका होती है, जो इस सपनों के आशियाने को मजबूत बनाती है. वहीं हाउस कंस्ट्रक्शन पर होने वाले खर्च में भी ये अहम रोल निभाता है. दरअसल, ये महंगे बिल्डिंग मैटेरियल्स में शामिल चीज है और इसकी कीमतों में घट-बढ़ का सीधा असर कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर देखने को मिलता है. फिलहाल की बात करें, तो ये काफी सस्ता मिल रहा है, तो ऐसे में अभी इसे खरीद कर रख लेने से अपके हाउस कंस्ट्रक्शन की लगात में कमी आ सकती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











