
Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने शेयर की बेटी का सारा संग थ्रोबैक फोटो, फैन्स बोले- पापा की परी!
AajTak
सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी सारा संग तस्वीर शेयर की है, जो वायरल हो गई. सचिन-सारा की इस थ्रो-बैक तस्वीर पर कई बड़े क्रिकेटर्स ने भी कमेंट किया है.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सचिन हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर मेंटर जुड़े थे. अब आईपीएल के बाद वह फिर घर पर फ्री टाइम को एन्जॉय कर रहे हैं. इसी बीच सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी सारा तेंदुलकर के साथ तस्वीर शेयर की है, जो वायरल हो गई है.
सचिन तेंदुलकर ने सारा संग अपनी एक थ्रो-बैक तस्वीर साझा की है. जिसमें सारा तेंदुलकर काफी छोटी हैं. सचिन ने इस प्यारी-सी तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है, एक फोटो जो मेरी सारी खुशी को समेट लेती है.
सचिन और सारा की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई. सारा तेंदुलकर ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया और लिखा लव यू. सचिन के दोस्त और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस स्पेशल फोटो पर कमेंट किया.
सौरव गांगुली ने लिखा कि यह काफी शानदार तस्वीर है सचिन. फैन्स को भी सचिन और सारा की यह तस्वीर पसंद आई, लोगों ने सारा तेंदुलकर को ‘पापा की परी’ बताया. कुछ घंटों के भीतर ही लाखों लोग इस तस्वीर को लाइक कर चुके थे.
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर लंबे वक्त पहले क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. अगर सारा तेंदुलकर की बात करें तो वह हाल ही में आईपीएल में लगातार दिखाई पड़ रही थीं जब वह मुंबई इंडियंस का मैच देखने स्टेडियम पहुंचती थीं. सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











