
Sanju Samson, Champions Trophy: संजू सैमसन होंगे चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर? जानिए कौन से विकेटकीपर भारतीय टीम में मचाएंगे धूम
AajTak
भारतीय टीम को अगले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक भारतीय स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है. बता दें कि 18-19 जनवरी को बीसीसीआई की स्पेशल मीटिंग होनी है. इस दौरान चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी किया जा सकता है.
Sanju Samson, Champions Trophy 2025: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर किया जा सकता है. हालांकि संजू को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है, लेकिन वनडे फॉर्मेट से उन्हें बाहर रखा जा सकता है.
यह जानकारी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में दी है. बता दें कि भारतीय टीम को अगले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक भारतीय स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है.
बता दें कि 18-19 जनवरी को बीसीसीआई की स्पेशल मीटिंग होनी है. इस दौरान चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी किया जा सकता है. इस बार यह चैम्पियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में होनी है, लेकिन भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी.
ये दो विकेटकीपर होंगे भारतीय टीम में
पीटीआई के मुताबिक, संजू सैमसन को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम नहीं चुना जाएगा. हालांकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में जरूर रखा गया है. सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को होगा.
संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए आखिरी वनडे मैच 21 दिसंबर 2023 को खेला था. यह मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्ल में हुआ था. इस मुकाबले में संजू ने शतकीय पारी खेली थी. रिपोर्ट के मुताबिक, बतौर विकेटकीपर भारतीय टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत को चुना जाएगा. पंत सेलेक्टर्स की पहली पसंद होंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












