
Sanjay Raut ED Action: संजय राउत को लेकर निकली ED की टीम, शिवसेना नेता ने हवा में लहराया 'भगवा'
AajTak
महाराष्ट्र में ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत को हिरासत में ले लिया है. ईडी की टीम रविवार सुबह 7 बजे राउत के भांडुप स्थित घर में पहुंची थी. जहां पिछले 9 घंटे से उनके घर पर छानबीन की जा रही थी. ईडी ने यह छापेमारी पात्रा चॉल घोटाले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग के केस में की. राउत को ईडी टीम अपने दफ्तर लेकर जाना चाहती है. लेकिन अभी राउत के घर के बाहर उनके समर्थक जमा हो चुके हैं. वे नारेबाजी कर रहे हैं. संजय राउत को जब ईडी की टीम घर से लेकर निकली तो उन्होंने भगवा रंग का कपड़ा हवा में लहराया. देखें ये रिपोर्ट.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











