
Sanjay Raut: 'झुकूंगा नहीं के पीछे बहुत बड़ा तर्क', राउत के बयान पर बोले शिवसेना प्रवक्ता
AajTak
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत से ईडी की पूछताछ जारी है. इससे पहले राउत ने कहा था कि मैं झुकूंगा नहीं, पार्टी नहीं छोड़ूंगा, महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश हो रही है. अब इसको लेकर शिवसेना प्रवक्ता ने आजतक से बातचीत में कहा कि 'झुकूंगा नहीं' के पीछे बहुत बड़ा तर्क है. जब से महाअघाड़ी की सरकार बनी, तब से फ्रंट पर केंद्र के सामने एक ही चेहरा है, वो है संजय राउत. बीजेपी ढ़ाई साल से राउत को सबक सिखाने का मौका तलाश रही है. देखें और क्या बोले शिवसेना प्रवक्ता.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











